मीडिया हाउस पहुंचे मिथिलेश जायसवाल ने बच्चों को भेंट किया गौरैया बाक्स



रिपोर्ट - संतोष मिश्र 

बहराइच। तहसील मिहींपुरवा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुलरा के भज्जापुरवा निवासी गौरैया बचाओ अभियान चला रहे दिव्यांग आइकन मिथिलेश जायसवाल रविवार को बाबागंज मीडिया हाउस कार्यालय पहुंचे। वहां पर पक्षी प्रेमी शिवेन्द्र मिश्रा और आदर्श मिश्रा को गौरैया बाक्स भेंट कर गौरैया संरक्षण के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्हें गौरैया संरक्षण के बारे में टिप्स बताये। मीडिया हाउस के संस्थापक पत्रकार व समाजसेवी संतोष मिश्रा ने मिथिलेश जायसवाल द्वारा चलाए जा रहे गौरैया बचाओ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि मिथिलेश दिव्यांग होते हुए भी गौरैया संरक्षण जैसा पुनीत कार्य कर रहे जो अतुलनीय है। गौरैया बाक्स पाकर आदर्श व शिवेंद्र दोनों बच्चे प्रसन्न नजर आए और उन्होंने गौरैया संरक्षण का संकल्प लिया। वहीं मिथिलेश जायसवाल ने बताया कि किसानों की हितैषी गौरैया को बचाने के लिए लोगों जागरूक करते हुए उन्हें गौरैया बाक्स उपलब्ध करा रहा हूं जिससे नन्ही गौरैया की संख्या में वृद्धि हो रही। इस मौके पर अच्छे लाल जायसवाल, रामबरन वर्मा, अरुण कुमार सिंह, रामदीन गौतम आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments