लूटकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार

 


रिपोर्ट - वीरेंद्र कुमार बिन्दु 

प्रयागराज थरवई। पुलिस ने शनिवार को लूट की वारदात में वांछित चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

घटना सात अक्टूबर 2021 की है। कर्नलगंज निवासी वीरेंद्र स्वरूप मिश्रा से पडिला महादेव मंदिर के पास तीन बदमाशों ने चौदह हजार रुपये नगद और मोबाइल फोन लूट लिया था। मामले में दो अभियुक्तों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

थरवई पुलिस को शनिवार को सफलता हाथ लगी जब तीसरा आरोपित दीपक भारतीय पुत्र रामराज भारतीय निवासी गारापुर माधोपुर थाना सोराम मनसैता गांव के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।

Post a Comment

0 Comments