49 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक गो तस्कर गिरफ्तार दूसरा फरार



खेतासराय /जौनपुर :-- स्थानीय पुलिस ने बुधवार को एक कुख्यात गौतस्कर को 49 किलो प्रतिबंधित मांस और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है जबकि दूसरा साथी फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ द्वारा अपराध की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव और डिप्टी एसपी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बादशाही नहर पुलिया मनेछा से अभियुक्त इमरान अहमद को गिरफ्तार किया। उसके पास से 49 किलो प्रतिबंधित मांस और एक सुपर स्पेलेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। एक अन्य साथी इजहार मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त इमरान अहमद एक कुख्यात गौतस्कर है, जो लंबे समय से इस तरह की गतिविधियों में लिप्त था। उसे गोवध निवारण अधिनियम के तहत न्यायालय पेश किया जा रहा है । 

गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उप निरीक्षक कपिल देव, हेड कांस्टेबल राजकुमार यादव, कांस्टेबल संदीप सिंह, दिनेश यादव, बृजेश मिश्रा, मनीष यादव शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments