30 अगस्त को राजकीय आईटीआई में आयोजित होगा रोजगार मेला


रिपोर्ट- मिथिलेश जायसवाल 

बहराइच / उत्तर प्रदेश :-- प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोंड़ने के उद्देश्य से राजकीय आईटीआई एवं सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय आईटीआई परिसर बहराइच में 30 अगस्त 2025 को प्रातः 10: 00 बजे से एक दिवसीय अप्रेंटिस रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें स्थानीय नियोजकों के साथ साथ निजी क्षेत्र के ओप्पो मोबाइल कंपनी द्वारा रोजगार प्रदान किये जाने हेतु इच्छुक बेरोजगार युवक-युवतियों के पंजीकरण की कार्यवाही की जाएगी। 

यह जानकारी देते हुए प्रधानाचार्या राजकीय आईटीआई स्मृति शर्मा ने बताया कि अप्रेंटिस रोजगार मेले में आईटीआई के समस्त ट्रेड तथा डिप्लोमा  उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साथ-साथ कक्षा 08, 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने हेतु  अनुकूल पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जायेगा।

प्रधानाचार्या ने बताया कि एक दिवसीय रोजगार मेले में उ.प्र. कौशन विकास मिशन व आईटीआई प्रशिक्षित युवा एवं रोजगार संगम पोर्टल में पंजीकृत/नान पंजीकृत अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ बायोडाटा सहित समस्त शैक्षिक योग्यता के अंकपत्र, प्रमाण पत्र, आधार कार्ड मूलरूप में एवं उनकी एक-एक छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ 30 अगस्त 2025 को पूर्वान्ह 10ः00 बजे राजकीय आईटीआई परिसर बहराइच में उपस्थित होकर रोजगार मेले का अधिकाधिक लाभ उठायें।

Post a Comment

0 Comments