कटरा बाजार पुलिस ने गांजा बेचने वाले को पकड़ने के बाद छोड़ा, बना चर्चा का विषय



रंजीत तिवारी इटियाथोक 


गोण्डा। थाना कटरा बाजार अंतर्गत की इन दिनों अवैध गांजे का कारोबार धड़ल्लें से किया जा रहा है। थाना कटरा बाजार पुलिस की मिलीभगत कहें या रहमदिली के चलते शहर सहित गांव की गलियों में बिक रही नशीली वस्तु के प्रयोग से युवाओं की जिंदगी तबाह हो रही हैं। आलम यह है कि थाना कटरा बाजार से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित कोल्डड्रिंक की दुकान पर अवैध गांजे का कारोबार धड़ल्लें से किया जा रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसी जगह से प्रतिदिन थाना कटरा बाजार के थानाध्यक्ष का आना जाना होता है। उसके बाद ये आलम है कि बिना किसी डर गांजा बिक रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद थाना कटरा बाजार की पुलिस द्वारा गांजा बेचने वाले को गिरफ्तार करके उसे थाने पर लाया गया जहां पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। वहीं सूत्रों की मानें तो कुछ लेनदेन करके थानाध्यक्ष ने गांजा माफिया को छोड़ दिया है जो अब चर्चा का विषय बना है, इससे पुलिस कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। विदित हो कि बीते दो महीने में ये तीसरा वीडियो सामने आया है लेकिन पुलिस केवल अपना पल्ला झाड़ रही है। यही नहीं पुलिस प्रशासन धृतराष्ट्र की भूमिका में नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि गांजे का अवैध कारोबार करने वालों के हौसले बुलंद हैं। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले एक नाबालिक का गांजा बेचते हुए वीडियो वायरल हुआ था। उसे मामले को भी पुलिस द्वारा अनियमित लाभ के चलते दबा दिया गया। चर्चा है कि कटरा बाजार के जिम्मेदार पुलिसकर्मियों द्वारा गांजे के इस अवैध कारोबार के बदले बड़े पैमाने पर वसूली करके थानाध्यक्ष को हर महीने चढ़ावा चढ़ाया जाता है। गांजे की कश लगाने वालों को आसानी से देखा जा सकता है जिनमें ज्यादातर छोटे तबके के लोगों के अलावा शहर के रसूखदारों की भी बराबर मौजूदगी रहती है। जिससे थानाध्यक्ष इस पर अब तक अपनी आंखे मूंदे हुए है।

Post a Comment

0 Comments