अमान्य विद्यालयों के विरूद्ध अभियान में दो को हिदायत तथा दो में ताला बन्द



सुजानगंज/ जौनपुर  :-- सुजानगंज खंड शिक्षा अधिकारी सुजानगंज डॉ किरन पाण्डेय ने बुधवार को अमान्य विद्यालयों के विरुद्ध अभियान चलाकर कुछ विद्यालय के प्रबंधक को हिदायत देते हुए कुछ विद्यालयों में ताला लगाकर नोटिस चस्पा किया।


 मिली जानकारी के अनुसार  आज अभियान के अंतर्गत सर्व प्रथम मदरसा हबीबिया नूरिया विद्यालय मुस्तफाबाद पहुंचकर विद्यालय का निरीक्षण किया, मदरसे में कक्षा 1 से 5 तक की मान्यता थी लेकिन अभिलेखीय त्रुटियों को सही करने एवं प्रबंधक को सख्त हिदायत दी की बिना मान्यता के ऊपर की कक्षाओं का संचालन ना करें। राजाराम हीरावती देवी विद्यालय मुस्तफाबाद का निरीक्षण किया और विद्यालय के प्रबंधक को सख्त हिदायत दी कि अभिलेखीय त्रुटियों को पूर्ण करें एवं बिना मान्यता के ऊपर की कक्षाओं का संचालन ना करें। पूर्ण रूप से अमान्य विद्यालय न्यू होली डिवाइन स्कूल मुस्तफाबाद के विद्यालय का निरीक्षण किया गया , मौके पर प्रबंधक एवं प्रधानाध्यापक मौजूद नहीं थे विद्यालय के स्टॉफ के समाने बच्चों की छुट्टी करा कर अभिभावकों को अवगत कराया गया कि अपने बच्चों का नामांकन किसी परिषदीय विद्यालय या मान्यता प्राप्त विद्यालय मे कराए तथा विद्यालय में ताला लगाकर नोटिस चस्पा की गई एवं सख्त हिदायत दी गई कि बगैर मान्यता के संचालन न किया जाए, यदि पुनः संचालन किया जाता है तो प्राथमिकी दर्ज कराते हुए जुर्माना वसूला जाएगा। गंगा प्रसाद जूनियर खरारी का निरीक्षण किया गया , निरीक्षण के दौरान मान्यता 6 से 8 तक है लेकिन LKG से कक्षा 5 तक अवैध तरीके से विद्यालय का संचालन पाया गया , गंगा प्रसाद प्राथमिक विद्यालय में नोटिस चस्पा करके बंद कराया गया। एवं खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सुजानगंज में संचालित समस्त गैर मान्यता वाले विद्यालयों में कार्यवाही निश्चित तौर पर की जाएगी टीम में कार्यालय सहायक शेखर मिश्र व दिनेश चौबे शामिल रहें

Post a Comment

0 Comments