केराकत/ जौनपुर:-  केराकत कोतवाली क्षेत्र के पसेवा गांव में उलाहना और कहासुनी नागवार लगने से एक युवक की धारदार हथियार से हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी शमशेर चौहान की बहन कक्षा 12 की छात्रा है विद्यालय आते जाते पड़ोस गांव निवासी शिवम सिंह परेशान करता था।जिसकी उलाहना लेकर शमशेर शिवम सिंह के घर पहुंच गया और सख्त हिदायत देकर चला आया। बुधवार सुबह शमशेर का छोटा भाई सूरज चौहान गांव में सरकारी ट्यूबवेल पर काम करने गया था उसी समय चार लोग वहां पहुंचे और उसकी पिटाई कर दी। जिसकी सूचना मिलते ही बीच-बचाव करने गए शमशेर चौहान (21) पर घात लगाए बैठे हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे शमशेर बुरी तरह घायल हो गया स्थानीय लोगों ने शमशेर को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।