फतेहपुर/ यूपी:- उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में तैनात एक पुलिस उपनिरीक्षक मद मस्त होकर सभी उच्च अधिकारियों को चुनौती दे डाली। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने उसे तत्काल निलंबित करते हुए क्षेत्राधिकारी को जांच करके रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्देश दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार फतेहपुर जिले के खखरेरू थाने पर तैनात उपनिरीक्षक रघुनाथ सिंह सीमा से अधिक शराब पीकर सड़क के किनारे घांस में बैठकर डींग हांक रहे थे क्षेत्रीय लोग उच्च अधिकारियों का डर दिखाकर उन्हें थाने जाने के लिए प्रेरित किया तब रघुनाथ सिंह उच्च अधिकारियों को ही कुछ नहीं कर सकने की चुनौती दे डाली। क्षेत्रीय लोगों ने किसी तरह थाने पहुंचाया। इधर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने नशेड़ी उप निरीक्षक को निलंबित करते हुए क्षेत्राधिकारी खागा को मामले की जांच करके रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्देश दिया है।इस पूरे प्रकरण ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

0 Comments