बगैर मान्यता के विद्यालय पर बीइओ सख्त, होगी कार्रवाई


सुजानगंज/जौनपुर :-- जनपद में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं गुणवत्तापरक बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को  बीइओ सुजानगंज डाक्टर किरन पाण्डेय ने सुजानगंज ब्लाक के समस्त नोडल संकुल और आरपी की बैठक ब्लाक संसाधन केंद्र सुजानगंज पर किया। उन्होंने कहा कि आप लोग अपने न्याय पंचायत के बिना मान्यता के संचालित ऐसे विद्यालय जिनकी मान्यता केवल प्राइमरी तक है और वह उच्च कक्षाएं संचालित कर रहे हैं. ऐसे विद्यालयों को  चिन्हित कर लें। जिससे उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा सके। ऐसे किसी भी विद्यालय को अब संचालित नहीं होने दिया जाएगा।यदि किसी स्थान पर अमान्य विद्यालय पाया जाता है तो उनके विरुद्ध कठोर पुलिस कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। बीइओ किरन पाण्डेय ने बताया कि चिन्हित विद्यालयों की सूची जिलाधिकारी द्वारा गठित समिति के अध्यक्ष उप जिलाधिकारी मछलीशहर को तत्कालीक रूप से प्रेषित की जाएगी। जिससे नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल ने यह निर्देश शिक्षा के गुणवत्ता सुनिश्चित करने छात्र-छात्राओं के भविष्य की रक्षा तथा अभिभावकों को भ्रामक संस्थाओं से बचने के उद्देश्य से जारी किया गया है. । बिना मान्यता के विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में गंभीर अनियमितता है. जिन पर अब किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी.बैठक मे जिम्मेदार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments