अवसानेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के दौरान भगदड़ में 29 घायल,02 की मौत

 



बाराबंकी/उत्तर प्रदेश :-- बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ में स्थित अवसानेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को सुबह भगदड़ मच गई जिसमें कुचलकर 29 श्रद्धालु घायल हो गए। अस्पताल जाते समय रास्ते में दो की मौत हो गई। मौके पर मौजूद प्रशासन ने स्थिति को सामान्य बना लिया है और पुनः जलाभिषेक प्रारम्भ हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह लगभग एक बजे मन्दिर का कपाट खुला। महादेव का जलाभिषेक करने के लिए लगभग दो हजार से अधिक श्रद्धालु लाइन में खड़े थे। जलाभिषेक चल रहा था लगभग एक घंटे बाद अचानक बन्दर कूद कर बिजली के तार पर चढ़ गए और तार टूट कर मन्दिर परिसर में लगे टिन शेड पर गिर गया और टिन शेड में विद्युत प्रवाहित होने लगी और भगदड़ मच गई। कुछ लोग गिर गए और लोग उन्हें कुचलते हुए भागने लगे। मौके पर मौजूद प्रशासन ने स्थिति को सामान्य करते हुए घायल को हैदरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया जबकि गम्भीर रूप से घायल एक श्रद्धालु को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवधेश यादव ने बताया कि हैदरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 29 घायलों को लाया गया था जिसमें दो की रास्ते में ही मौत हो गई थी 10 घायलों को त्रिवेदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।एक मृतक की पहचान मुबारक पुरा निवासी प्रशांत कुमार (22) के रूप में हुई है।

Post a Comment

0 Comments