पॉलिथीन हटाओ के नारे के साथ कपड़े का थैला वितरण कर रहे हैं दुकान जी

 


गणेश प्रसाद द्विवेदी 

प्रयागराज। शहर को पॉलिथिन मुक्त करने के लिए नगर निगम के तहत श्रृष्टि बेस्ट मैनेजमेंट के दुकान जी सुबह शाम पालिथीन मे सब्जी या कोई सामाग्री ले जाने वालो को उन्हे कपडे का थैला देकर उनसे आग्रह करते की पालिथीन की जगह कपड़े के थैले का प्रयोग करें । घर मे पुराने कपडे के थैले बनवाकर उसका इस्तेमाल करें अपने शहर की पालिथीन मुक्त बनाएं । पालिथीन प्लास्टिक नालियों को जाम करते है और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाते है पालिथीन कभी नष्ट नही होता ये जमीन को भी बंजर बना देता है अब हमे आपको गम्भीरता से विचार करना होगा साथ ही स्कूल जाते समय बच्चो को प्लास्टिक के टिफिन मे जो भी खाने की चीज दे उसे ठंडा करने के बाद ही टिफिन मे बन्द करके दें गरम देने से वो प्लास्टिक शरीर के लिए धिरे धिर स्लो प्वाइजन का काम करता है इसलिये नगर निगम ने ठाना है शहर को पॉलिथिन मुक्त बनाना है।

Post a Comment

0 Comments