बालिका के साथ छेड़छाड़ के आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज

 

रिपोर्ट - रंजीत तिवारी 

गोंडा /कर्नलगंज:- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव निवासिनी बालिका के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध छेड़खानी सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

तहरीर में कहा गया है की बीते 3 मई को वह आवश्यक कार्य से लखनऊ गई थी। जिसका फायदा उठाकर शाम करीब 9 बजे वीरेन्द्र तिवारी उसके घर पहुँचे और उसकी 20 वर्षीय पुत्री के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने लगे। हल्ला गुहार पर उसके पुत्र सहित अन्य लोग दौड़े जिस पर वीरेन्द्र तिवारी गाली देने के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। तीन दिन बाद वह लखनऊ से वापस आयी तो उसकी पुत्री ने सारी कहानी बताया जिस पर वह लोक लाज के चलते शिकायत नहीं किया। जिससे आरोपी के हौसले बुलंद हो गए और बीते 15 मई को उक्त घटना को लेकर पुनः धमकी देने लगा। जिससे आहत होकर उसने मुकदमा दर्ज किये जाने की मांग की। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी वीरेन्द्र तिवारी पुत्र चन्द प्रकाश तिवारी निवासी ग्राम कचनापुर सीरपुरवा के विरुद्ध छेड़खानी सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज ने बताया की मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments