✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
प्रतापगढ़।राजस्व अभिलेखों में दर्ज तालाब की आराजी पर जबरन कब्जा करने वालों पर न्यायालय द्वारा कब्जा बेदखली और जुर्माने की कार्यवाही के बावजूद अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने की खातिर जबरन इंटरलॉकिंग कराने का मामला तूल पकड़ने लगा है।नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह के छिटाही वार्ड मे तालाबी भूखंड संख्या 936 रकबा 0.206 हेक्टेयर पर गांव के कुछ लोग छप्पर डालकर कब्जा कर रहे थे। जिस पर गांव के अजय पटेल ने सदर के न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां प्रामाणिक दस्तावेज के साथ आपत्ति वाद दायरा दाखिल किया। पेशी,सुनवाई के बाद राजस्व टीम की पैमाईश रिपोर्ट के आधार पर तालाब की भूमि के तीन अवैध कब्जे दारों पर बेदखली और जुर्माने की कार्रवाई की गई।लेकिन राजस्व कर्मियों ने आदेश का भौतिक अनुपालन आज तक नहीं कराया।उक्त जमीन पर जबरन इंटरलॉकिंग करना शुरू कर दिया,जिसे पुलिस ने फिलहाल रोक दिया है। सरकार और सर्वोच्च न्यायालय की मंशा के विपरीत तालाब का वजूद मिटाने पर आमादा नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार इसके पहले भी वार्ड नंबर 9 में तालाब की भूमि के गाटा संख्या-203 में जबरन सार्वजनिक शौचालय बना दिया।यही नहीं वर्षों पुराने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा गुलाब सिंह की चहर दीवारी तोड़कर विभागीय अनुमति के बगैर महिला शौचालय का निर्माण कराया।सरकारी गाइड लाइन और शिकायतों को दरकिनार कर चेयरमैन की मनमानी कार्यशैली और भ्रष्टाचार से जनाक्रोश अब आकार लेने लगा है।

0 Comments