✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223




जौनपुर/ सरायख्वाजा -- स्थानीय थाना क्षेत्र में एक पत्रकार के ऊपर पांच अज्ञात बदमाशों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर तत्काल घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मौके की छानबीन करते हुए कार्रवाई में जुड़ गई।

 मिली जानकारी के अनुसार  रोज की भांति डा. दिलीप कुमार (पत्रकार) पुत्र राम दवार ग्राम कड़ैला थाना सरायख्वाजा जिला जौनपुर,अपने क्लीनिक कमालपुर, थाना बरदह जनपद आजमगढ़ से शुक्रवार समय लगभग 9:30 बजे रात को आ रहे थे। कड़ैला गांव में नहर के पास घात लगाकर बैठे बाइक सवार बदमाशों ने दिलीप कुमार के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। दिलीप को अचेत (अधमरा) करके हमलावर फरार हो गए। दिलीप कुमार को जब होस आया तो खून से लथपथ हालत में घटना स्थल से घर आ कर आप-बीती घर वालों को बताया। 

बड़े भाई लल्लन बिंद ने डॉ दिलीप की हालत नाजुक देखते ही वह सरायख्वाजा थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह को मामले से अवगत कराया। डा दिलीप कुमार ने बताए कि हमलावर पांच अज्ञात लोग थे जिसमें चार लोग मार रहे थे, और एक बीच-बचाव रहा था। प्रहार इतना ज्यादा था कि पीड़ित का दो दात टूट गया। प्रभारी ने तुरन्त घटना स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया और वापस थाना पर आ कर विधिक कार्यवाही प्रारम्भ कर दिया। सरायख्वाजा थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह कहा कि हमलावर कोई भी हो बक्शा नहीं जाएगा। जल्द ही गिरफ्तार करूंगा।लेकिन १२ दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक घटना का पर्दाफाश नहीं हो सका है।