विद्युत की चपेट में आने से युवक की मौत

✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223


 चन्दवक/जौनपुर:-  स्थानीय क्षेत्र के लेवरुवा गांव में विद्युत की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार चकरा गांव निवासी संजय कुमार पुत्र चंद्रभान फर्नीचर का काम करता था। रविवार को लेवरूवा गांव सोनू यादव के घर पहुंच फर्नीचर का काम कर रहा था। कटर मशीन में विद्युत पल्ग में कनेक्ट कर दिया गया। कटर मशीन को पकड़ते ही संजय विद्युत की चपेट में आ गया जिसके चलते उसकी मौत हो गई। मौत की खबर होते ही परिवार कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक के तीन पुत्र व एक पुत्री हैं। सभी अविवाहित हैं। घटना के बाद परिजनों का रो—रो कर बुरा हाल है। मृतक का पुत्र शिवा कुमार थाना प्रभारी को पत्रक सौंपते हुए मौत का कारण दुर्घटना बताया।

Post a Comment

0 Comments