पूर्व सूचना के अनुसार शनिवार की शाम को थाना क्षेत्र के सराय रूस्तम गांव निवासी अंजली किन्नर (30) कार से ड्राइवर कोदहू निवासी अंबुज मौर्या के साथ प्रयागराज गई थी। रविवार की सुबह लौटते समय पांडेयपुर गांव के पास गाड़ी खाई में चली गई। हादसे में किन्नर अंजली की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर अंबुज को गंभीर हालत में वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती होने को लेकर रविवार की शाम को किन्नरों ने मुंगराबादशाहपुर थाना मे हत्या करने का मुकदमा दर्ज किए जाने के लिए जमकर हंगामा किया। सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद अंजली का शव घर पहुंचते ही किन्नरों में आक्रोश फैल गया और शव को लेकर थाने पहुंच गए। शव को सड़क पर रखकर किन्नरों ने चक्का जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।किन्नरों के आक्रोश को देखकर पुलिस हांफने लगी। किन्नरों के चक्का जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। किन्नरों को समझाने के लिए पुलिस प्रशासन को काफी पसीने बहाने पड़े। किन्नरों का आरोप है कि गाड़ी के ड्राइवर व उसके साथियों द्वारा किन्नर अंजली के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया फिर हत्या कर दी गई।
इस बाबत थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर चालक अंबुज मौर्या व उसके पांच अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी ड्राइवर अंबुज मौर्या को वाराणसी के अस्पताल में पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है।
0 Comments