✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
ए के तिवारी
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी जौनपुर द्वारा जिला कार्यालय पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की स्मृति में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने की, जबकि प्रदेश मंत्री शंकर गिरी मुख्य अतिथि और पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रमेश सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
मुख्य अतिथि शंकर गिरी ने कहा, “डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्ष और सफलता की ऐसी मिसाल है, जो इतिहास में अमिट है। उनके नाम से ही भारतीय संविधान की चर्चा अपने आप शुरू हो जाती है। उन्होंने जातिगत भेदभाव के विरुद्ध आवाज उठाकर सामाजिक समानता की नींव रखी।”
विशिष्ट अतिथि रमेश सिंह ने कहा, “बाबा साहब ऐसे धर्म को मानते थे जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे की शिक्षा देता है। आज उनका विचार और जीवन दर्शन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुका है।”
जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा, “अंबेडकर जी का मानना था कि अगर हम एक संयुक्त और आधुनिक भारत चाहते हैं तो धर्मशास्त्रों की संप्रभुता समाप्त होनी चाहिए। उनका संदेश था कि जीवन लंबा होने से अधिक महान होना चाहिए।”
इस अवसर पर राकेश वर्मा, मनोरमा मौर्य, विजय लक्ष्मी साहू, सिद्धार्थ सिंह समेत कई बुद्धिजीवी व समाजसेवी उपस्थित रहे।

0 Comments