रिपोर्ट:- रंजीत तिवारी
गोंडा/ इटियाथोक :- पवन पुत्र बजरंगबली के भक्तों के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज यानि शनिवार को हनुमान जयंती है। चैत्र पूर्णिमा के दिन आज भक्ति, उत्साह और उमंग के साथ बजरंगबली का जन्मोत्सव हर जगह मनाया जा रहा है। इसके लिए हनुमान मंदिर एक दिन पूर्व ही सजकर तैयार हो गए थे। इस अवसर पर कहीं सुंदरकांड तो कहीं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। आज दिनभर क्षेत्र मे भजन-कीर्तन व भंडारे का क्रम जारी रहा। इसी के क्रम मे इटियाथोक थाना पुलिस के तरफ से थाने के सामने भण्डारें का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत व नायब तहसीलदार के द्वारा प्रसाद वितरण कर भंडारे का शुभारंभ कराया गया। मौके पर प्रभारी निरीक्षक शेष मणि पांडेय स्टाफ सहित मौजूद रहे। यहां पर अनेक भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। बता दे की भक्त आज व्रत रखकर बाबा के दर्शन पूजन मे लगे रहे। मंदिरों में भोर होते ही भक्तों की भीड़ पवनपुत्र के दर्शन के लिए उमड़ना शुरू हो गई जो पुरे दिन जारी रहा। क्षेत्र मे हनुमान जयंती पर हर तरफ भक्ति की बयार बहती रही।
✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223

0 Comments