गुस्साए ब्राह्मणों ने फूंका फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप का पुतला

 ✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223

सुल्तानपुर  -- जनपद सुल्तानपुर के सुदनापुर बाजार में गुस्साएं ब्राह्मणों ने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप का पुतला फूंक कर अपना रोष व्यक्त किया।

ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व अनुराग कश्यप ने ब्राह्मणों पर अत्यंत अमर्यादित और गंदी टिप्पणी की थी, जिससे कश्यप के इस जातिगत और घृणास्पद भाषण को तत्काल संज्ञान में लेते हुए ब्राह्मणों ने अनुराग कश्यप के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया। इस भाषण के विरुद्ध ब्राह्मण के विभिन्न संगठनों जैसे अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज, हिंदू महासंघ और परशुराम आर्थिक विकास महामंडल सहित कई ब्राह्मण संगठनों ने आपत्ति जताई है।ब्राह्मणों की इसी आपत्ति के क्रम में आज सुदनापुर बाजार में सौरभ मिश्रा के नेतृत्व में ब्राह्मणों द्वारा अनुराग कश्यप का पुतला फूंक कर विरोध जताया गया। 

इस विरोध प्रदर्शन में ब्राह्मण समाज की ओर से, नरेन्द्र कुमार मिश्र, चंद्र प्रकाश तिवारी (लालजी) कमलेश तिवारी, अवधेश शर्मा, लल्लू तिवारी, कपिल तिवारी, बृजेश मिश्र और बाबा सुरेश दास जैसे और कई ब्राह्मणों ने पुतला दहन में भाग लेकर अपना रोष व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments