✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
(रिपोर्ट : ए के तिवारी)
जौनपुर। पूर्व सांसद एवं एमएलसी विद्यासागर सोनकर के नाम से चल रही एक फर्जी फेसबुक आईडी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। इस संबंध में खुद विद्यासागर सोनकर ने एक फेसबुक पोस्ट साझा करते हुए लोगों को आगाह किया है।श्री सोनकर ने अपने आधिकारिक फेसबुक पोस्ट में लिखा है:"सर्वसाधारण को सूचित करता हूं मैं (पूर्व सांसद एमएलसी) विद्यासागर सोनकर, मेरे संज्ञान में आया है कि मेरे नाम से फर्जी फेसबुक आईडी संचालित की जा रही है। आप सभी लोगों से मेरा विनम्र आग्रह है कि इस फर्जी आईडी से किसी प्रकार की वित्तीय लेनदेन ना करें। इस आईडी से लेनदेन करने पर आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।"
उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि उनका किसी भी ऐसे फर्जी अकाउंट से कोई संबंध नहीं है और उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान या संदिग्ध प्रोफ़ाइल के झांसे में न आएं।यह पहला मौका नहीं है जब किसी जनप्रतिनिधि के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों को धोखा देने की कोशिश की गई हो। ऐसे में आमजन से आग्रह है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की जानकारी साझा करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें।

0 Comments