✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
खेतासराय/जौनपुर :- खेतासराय थाना क्षेत्र के डोभी में डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर झंडा लगाने को लेकर उपजे विवाद में मारपीट होने के कारण चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल भेजते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त क्षेत्र डोभी वार्ड में अम्बेडकर जयंती के अवसर पर सुबह सिराज के मकान के पास बिजली के खम्भे पर झंडा, बैनर से मना करने को लेकर हुआ गाली गलौज मारपीट में परिवर्तित हो गया जिसमें अनुसूचित जाति के पवन कुमार,मनीष कुमार, गुड्डू एवं प्रिंस घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की गम्भीरता को देखते हुए पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर चार आरोपी क्रमशः मो सालिम,मो सैफ,मो साजिद पुत्रगण मो सिराज व सिराज पुत्र मो अब्बास निवासी वार्ड नंबर 5 भारतीय विद्यापीठ थाना खेतासराय को गिरफ्तार विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।

0 Comments