✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें- 9839627223
,
शमीम अहमद
मड़ियाहूं /जौनपुर।स्थानीय तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा शिवपुर में यूरो कंपनी की तरफ से कार्पेंटरों की मीटिंग की गई।
बताया जाता है कि कंपनी के अधिकृत डीलर बालाजी इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर शिवम मोदनवाल ने आए हुए सभी आगंतुकों का अभिवादन किया।कंपनी के मार्केटिंग सेल्स रवींद्र वर्मा ने यूरो की क्वालिटी व कंपनी के बारे में कार्पेंटरों को जानकारी के साथ बारीकियां बताया।उपेंद्र कुमार पाठक ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगन्तुकों को स्वल्पाहार व भोजन कराया साथ ही सभी को कंपनी से आए हुए गिफ्ट देकर सम्मानित किया। देवानंद गॉड, महेंद्र विश्वकर्मा, बबलू ,विपिन यादव, फौजदार यादव ,दीपक विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा ,प्रदुम ,अरशद ,एजाज, राजेश ,बिलाल ,वीरेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।

0 Comments