कुए में मिला वृद्ध का शव

✍️ खबरें एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9839627223


सुजानगंज/जौनपुर:- सुजानगंज थाना क्षेत्र के पूरा प्रताप सहाय गांव में बुधवार की देर शाम एक कुएं में एक शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को बाहर निकाल कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के पूरा प्रताप सहाय गांव में देर शाम कुछ लोग ने पुराने कुएं में एक शव को देखा तो उन लोगो ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी और प्रधान द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। देखते देखते मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह शव को निकालने के प्रयास में लग गए ।काफी प्रयास के बाद शव को किसी प्रकार से कुएं से बाहर निकला गया ।कुएं से बाहर निकलने पर शव की शिनाख्त हरिकेश सिंह (60) निवासी पूरा प्रताप शाह के रूप में हुई ।ग्रामीणों का यह कहना है कि वह दिमागी रूप से विक्षिप्त थे। विगत 15 दिनों से घर से लापता थे। पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में लग गई है।

Post a Comment

0 Comments