प्रतापगढ़: प्रख्यात कवि के गीत की रिकॉर्डिंग आकाशवाणी प्रयागराज में सम्पन्न, प्रसारण कल


प्रतापगढ़ :- जिले के नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह निवासी राष्ट्रीय कवि गीतकार डॉ अशोक अग्रहरि इस समय देश के कई राज्यों में अपने कविता पाठ से जनपद का नाम रोशन कर चुके हैं।अब तक हजारों बड़े मंचों पर कविता पाठ कर चुके डॉ अशोक अग्रहरि के कविता की पुनः आकाशवाणी केंद्र प्रयागराज के रेडियो पर मंगलवार को रिकार्डिंग  की गई।जिसका प्रसारण गुरुवार को आकाशवाणी प्रयागराज से काव्यकुमुदी कार्यक्रम के अन्तर्गत शाम 7:30 किया जायेगा। जिसे मोबाइल पर न्यूज आन एयर ऐप लोड कर नियत समय पर आकाशवाणी प्रयागराज चैनल पर सुना जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments