
सुजानगंज/ जौनपुर :- स्थानीय थाना परिसर में थानाध्यक्ष यदुवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। शांति समिति की बैठक के प्रति लोगों की सकृयता का प्रमाण बैठक स्थल पर खाली पड़ी कुर्सियां है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में थाने पर प्रतिदिन आने वाले कुछ विशेष लोगों को छोड़कर कोई उपस्थित नहीं हुआ जिसके कारण बैठक के लिए लगाई गई आधी कुर्सियां खाली रही। जिसका साफ साफ यह अर्थ निकलता है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे इस दृष्टि से उच्च अधिकारियों के निर्देश पर बुलाई जाने वाली बैठक को गम्भीरता पूर्वक न लेते हुए सिर्फ गण पूर्ति के लिए बुलाई गई। लोगों की मानें तो थाना परिसर में बिना किसी को सूचना दिए शांति समिति की बैठक संपन्न कर ली गई। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर हिन्दू , मुस्लिम त्योहार को देखते हुए सुजानगंज थाने पर पीस कमेटी की बैठक की गई। बैठक की सूचना न क्षेत्रीय गणमान्य लोगो को दी गई और न ही क्षेत्रीय पत्रकारों को सूचना दी गई, बैठक में सिर्फ खानापूर्ति कोरम पूरा करके बैठक समाप्त कर दी गई। बैठक में ज्यादा तर खाली कुर्सियां लोगों में चर्चाएं खास बनी हुई है।

0 Comments