जौनपुर: मड़ियाहूं पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार


 शमीम अहमद

मड़ियाहूं ,जौनपुर। श्रीमान पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों/वांछितों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं  के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक मड़ियाहूं के नेतृत्व में थाना मड़ियाहूं  पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु अ सं -74/25 धारा-137(2) बी.एन.एस. से संबंधित वांछित अभियुक्त विवेक उर्फ बच्चन सिंह पुत्र स्व ओमप्रकाश सिंह निवासी नहोरा थाना जलालपुर जनपद जौनपुर को त्रिलोचन महादेव मंदिर जलालपुर से गिरफ्तार करते हुए अपहृता की बरामदगी व बयान पीड़िता व साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 87/65(1) बीएनएस व ¾ पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी । आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। प्र. नि. सत्य प्रकाश सिंह थाना मड़ियाहूं ,उ.नि. उमेश यादव  हेड का. सतीश यादव एवं महिला का. रानी सिंह उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है।

 

Post a Comment

0 Comments