बिमलेश पाठक
सुजानगंज/ जौनपुर :- स्थानीय थाना क्षेत्र के नाहरमऊ, टिकरा गांव के जंगल में अचानक आग लगने सैकड़ों पेड़ झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के नाहरमऊ टिकरा गांव के जंगल में बुधवार दोपहर किसी अज्ञात लोगों द्वारा आग लगा दी गई, जंगल में आग का धूंआ देख आसपास के लोगों भयभीत हो गए। हवा इतना तेज होने के कारण आग की लपटे बिकराल हो गई । सूचना मिलते ही उप निरीक्षक धनी राम और विद्यासागर मौके पर पहुंच कर स्वयं आग बुझाने में लग गए इसी बीच पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया। तब तक जंगली बबूल, चिलबिल एवं शीशम आदि के लगभग सैकड़ों पेड़ झुलस गए। गनीमत रही कि कोई इंसान नहीं झुलसा।
दोनों उप निरीक्षक की मेहनत और कार्य के प्रति वफादारी की क्षेत्र में खूब चर्चा है जहां नौजवान इनसे प्रभावित हुए वहीं बुजुर्ग आशीर्वाद देते सुनाई दें रहें हैं। लोगों का कहना है कि अगर दरोगा जी नहीं आए होते तो काफी जान माल का नुक़सान होता।

0 Comments