✍️ खबरें एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें -9839627223
*बैठक में थानाध्यक्ष, पत्रकार सहित कुछ कलाकार हुए सम्मानित*
सुजानगंज/जौनपुर:- वित्तविहीन प्रबंधक संघ सुजानगंज की अर्धवार्षिक बैठक रविवार शाम जे आर पब्लिक स्कूल बेर्रा के परिसर में आयोजित की गई। बैठक में संघ पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से संचालक/ प्रबंधक शामिल हुए जिसमें ब्लांक संघ कोषाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र के सम्बोधन से बैठक प्रारम्भ हुई और सभी प्रबंधक वक्ताओं ने संघ की मजबूती पर प्रकाश डालते हुए बारी-बारी से अपना विचार/सुझाव प्रस्तुत किया जिस पर वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा जबाब भी दिया गया। बैठक में कई अहम प्रस्ताव रखे गए जिस पर कुछ प्रस्ताव पर संघ की मुहर लगी और कुछ प्रस्ताव पर सहमति नहीं बन पाई। संरक्षक मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि नया सत्र कुछ दिनों में प्रारम्भ होने वाला हैं, जिसकी तैयारियां हमें समय से कर लेनी है जिससे शिक्षा व्यवस्था उत्तम बनी रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि सभी प्रबंधक संघ की नियमावली का पालन करते हुए विद्यालय का संचालन अच्छी तरह से करें, जिससे बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो सकें। बैठक के बाद जय राजी एजुकेशन चेरिटेबल ट्रस्ट बेर्रा की अध्यक्षा मनोरमा के द्वारा यजुवेंद्र कुमार सिंह थानाध्यक्ष सुजानगंज, पत्रकार शरद श्रीवास्तव, तरुण चौबे, सत्य नारायण यादव, सौरभ त्रिपाठी, श्याम शंकर पांडेय तथ भोजपुरी गायक अशफाक सरगम, सिंगर सुधीर प्रजापति, (मोनू) कमलेश कुमार बिंद, मंजू मोहिनी, खुशबू रानी, बृजेश कुमार, अशोक कुमार ढोलक वादक सहित कलाकारों को सम्मान पत्र और गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया। थाना प्रभारी यजुवेंद्र कुमार सिंह ने प्रबंधक संघ की बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि एक प्रबंधक जिस परिस्थिति में रहकर विद्यालय का संचालन कर बच्चों के भविष्य को बनाता है वह बहुत ही सराहनीय कार्य है, इस समाज में जो सम्मान गुरु और शिक्षक को मिलता है, वह बहुत ही गौरवान्वित सम्मान होता है, उन्होंने आगे बताया कि प्रबंधक/प्रधानाचार्य साथियों को जहां भी पुलिस प्रशासन की सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी, उनकी पूरी मदद की जायेगी, पुलिस 24 घंटे आपकी सेवा में समर्पित है। संरक्षक मंडल पदाधिकारी में इंदु प्रकाश त्रिपाठी, डॉ प्रमोद के सिंह, डा विद्यासागर त्रिपाठी, एमपी पटेल, डॉ विनय कुमार त्रिपाठी, आलोक सिंह, सहित तहसील अध्यक्ष संतोष द्विवेदी, मंगला प्रसाद गिरी, ओमप्रकाश द्विवेदी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश सिंह,
सुशील कुमार मिश्र, श्याम शंकर उपाध्याय, मुरारी सिंह, संतोष सिंह, डॉ विमल पाल, पूनम सिंह, श्रीपाल पाल, गुरु प्रसाद विश्वकर्मा,, रामशिरोमणि सिंह, विवेक मौर्य, सुशील कुमार सिंह,नरेंद्र मौर्य, राजेश गुप्ता, दुर्गेश सिंह, विनय कुमार शर्मा, राजकुमार पटेल, महेंद्र, मोहित शुक्ला, सहित क्षेत्रीय प्रबंधक मौजूद रहे, बैठक में आए सभी सम्मानित प्रबंधक अतिथियों का
लाल चंद्र निषाद ने आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार पटेल ने किया,

0 Comments