✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9839627223
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प उस समय हैरान हो गए जब उन्हें पता चला कि नासा के नियमों के अनुसार विलियम्स और विल्मोर को अंतरिक्ष में बिताए गए अतिरिक्त समय के लिए कोई वेतन नहीं मिलेगा। अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सरकारी कर्मचारी होते हैं और उन्हें फिक्स सैलरी मिलती है, भले ही वे अंतरिक्ष में कितने भी दिन रहें हालांकि, उनके लिए यात्रा, भोजन और आवास की व्यवस्था नासा द्वारा की जाती है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वह नासा के अंतरिक्ष यात्रियों सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के ओवरटाइम वेतन का भुगतान अपनी जेब से करेंगे। ये दोनों अंतरिक्ष यात्री इस हफ्ते की शुरुआत में पृथ्वी पर लौटे हैं. उनका स्पेस मिशन अनियोजित रूप से 9 महीने तक खिंच गया था।
विलियम्स और विल्मोर ने जून 2024 में एक हफ्ते के मिशन के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन बोइंग स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण उन्हें 278 अतिरिक्त दिन अंतरिक्ष में बिताने पड़े। व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या इन अंतरिक्ष यात्रियों को अतिरिक्त भुगतान मिलेगा, तो उन्होंने कहा, 'मुझसे किसी ने इस बारे में बात नहीं की अगर जरूरत पड़ी तो मैं इसे अपनी जेब से दूंगा।

0 Comments