जौनपुर बनेगा स्मार्ट सिटी:- सीएम

 ✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें -9839627223


मुख्यमंत्री ने सामूहिक विवाह में नव दम्पतियों को दिया आशीर्वाद 

जौनपुर:- जौनपुर महोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने जौनपुर के विकास के लिए कई योजनाओं की घोषणा की। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 1,001 जोड़ों के विवाह हेतु जौनपुर में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नव दम्पति  पांच जोड़ों स्नेहा अंकुश, अमीना निशा शौकत शेख, रंजना शुभम, सुषमा पाल विकाश को स्वेत धातु का आभूषण प्रदान करते हुए आशिर्वाद दिए। मुख्यमंत्री जी 3.32 बजे मंच पर आए जहां राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव , जिलाधिकारी जौनपुर डॉ दिनेश सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधि ने बुके, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

मंच पर पूर्व गृहराज्य मंत्री व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जौनपुर कृपाशंकर सिंह, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशू पूर्व सांसद वी पी सरोज, पूर्व एमएलसी विद्यासागर सोनकर, विधायक आर के पटेल, पूर्व विधायक दिनेश चौधरी डॉ हरेंद्र सिंह पूर्व विधायक, भाजपा नेता राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

लोगों को संबोधित करते हुए श्री योगी जी ने कहा कि प्रदेश में सरकार चार लाख मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना करा चुकी हैं ।जौनपुर को स्मार्ट सिटी बनाएंगे।जल्दी ही मास्टर प्लान बना कर लागू करेंगे।जल्दी ही सभी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाए जाएंगे।चौकियां धाम जौनपुर से विंध्याचल धाम मिर्जापुर तक जल्दी ही फोरलेन सड़क चालू होगी।जौनपुर के नागरिक का आभार व्यक्त करता हूं जो महाकुम्भ में चालीस हजार बसों को भोजन पानी की चिंता लिया अतिथि सत्कार में महाकुम्भ में जुड़े रहे।

Post a Comment

0 Comments