जौनपुर: जलालपुर में दिवान ने गौरक्षक को थाने में पीटा, एसपी ने किया लाइन हाजिर



जौनपुर/जलालपुर।  जिले के जलालपुर थाना परिसर में एक दीवान द्वारा एक गौ रक्षक की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि थाने के अंदर दीवान ने पट्टे से गौ रक्षक की जमकर पिटाई की। दिवान की पिटाई से गौ रक्षक की पीठ पर लाल चकत्ते पड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही गौ रक्षक संगठन के अन्य पदाधिकारी थाने पर पहुंच गए और विरोध प्रर्दशन शुरू किया।

मामले की सूचना उच्चाधिकारियों तक पहुंचने पर तत्काल दीवान को लाइन हाजिर कर दिया गया, लेकिन संगठन के लोग इससे संतुष्ट नहीं हैं और दीवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की भोर में  बक्शा थाना क्षेत्र के  खुराहूपुर  निवासी  संदीप यादव को सूचना मिली थी कि बक्शा क्षेत्र से  कुछ लोग एक पिकअप वाहन में गायों को लादकर पशु तस्करी के लिए ले जा रहे हैं। सूचना के बाद  संदीप अपने साथियों के साथ उनकी घेराबंदी की और जलालपुर थाना क्षेत्र के हौज टोल प्लाजा के पास वाहन को रोककर पुलिस को सौंप दिया। आरोप है कि थाने पर मौजूद दीवान  नील रतन यादव ने  गौ तस्करों से शुरू से मिली भगत कर संदीप को पट्टे से जमकर पीटा।

 पिकअप वाहन में दो गायें लदी थी। संदीप यादव के मुताबिक वह विश्व हिंदू परिषद गौरक्षा विभाग जौनपुर के जिला सह युवा प्रमुख है। इस मामले पर थाना प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि एक व्यक्ति जबरन दफ्तर में घुसने का प्रयास कर रहा था, जिसे दीवान जी पहचान नहीं पाएं और इसी कारण विवाद हुआ। हालांकि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दीवान को लाइन हाजिर कर दिया गया है

Post a Comment

0 Comments