ननिहाल में रह रहे बालक से किशोर ने किया अप्राकृतिक दुष्कर्म

✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 9839627223


 जफराबाद/ जौनपुर:- जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर के एक बस्ती में ननिहाल में रह रहे नौ वर्षीय बालक का उसी गांव के एक किशोर के द्वारा लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पीली कोठी के पास अप्राकृतिक यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की मां ने घटना की सूचना देते हुए थाने में देते हुए थाने में तहरीर दिया है।

शुक्रवार को एक 14 वर्षीय किशोर ने नौ वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक यौन सम्बन्ध बना डाला।पीड़िता की माँ ने आरोपी के विरुद्ध तहरीर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त बस्ती निवासी महिला ने बताया कि शुक्रवार को उसका बेटा ज़ुमे की नमाज पढ़ने नाथुपुर स्थित मस्जिद में गया था।वहां से गांव का ही एक 14 वर्षीय किशोर मेरे बेटे को बहला फुसलाकर लाइन बाजार क्षेत्र के पीली कोठी के पास ले गया।वहां ले जाकर अप्राकृतिक सम्बन्ध बनाया।घटना के बाद बालक रोता बिलखता घर आया।उसने घटना की जानकारी मां दिया। घटना को लेकर परिजनों में काफी उहापोह के बाद बालक की मां आरोपी पर मुकदमा दर्ज करवाने थाने गयी।चूंकि घटना स्थल लाइन बाजार में है और थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव जलालपुर क्षेत्र के वनपुरवा गांव में हुई हत्या की घटना में ड्यूटी पर तैनात है।चौकी प्रभारी मनोज राय ने बताया कि घटना स्थल लाइन बाजार में है।उच्चाधिकारियों के आदेश होते ही मुकदमा दर्ज होगा।वैसे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Post a Comment

0 Comments