गुजरात में एक छात्रा से सात लोगों ने 14 माह तक किया गैंगरेप

 ✍️ समाचार एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - बिमलेश पाठक 9839627223


गुजरात/ बनासकांठा :-  जिले की एक कॉलेज छात्रा से उसके आपत्तिजनक वीडियो के जरिए सात लोगों ने ब्लैकमेल करके करीब 16 महीने तक कथित तौर पर बार-बार बलात्कार किया गया। पुलिस के अनुसार छह आरोपियों में से एक ने 20 वर्षीय छात्रा से 2023 में पालनपुर में कॉलेज जाते समय इंस्टाग्राम पर दोस्ती की ।नवंबर 2023 में उसने उसे एक होटल में नाश्ते के लिए अपने साथ चलने के लिए राजी किया। एफआईआर के अनुसार उसने जानबूझकर उसके कपड़े पर खाना गिराया और उसे साफ करने के बहाने एक कमरे में ले गया। पुलिस के अनुसार जब छात्रा ने बाथरूम में अपने कपड़े उतारे तो विशाल चौधरी नामक आरोपी अंदर घुस आया और उसका वीडियो बना लिया। सोमवार को दर्ज की गई एफआईआर में कहा गया है कि जब उसने विरोध किया तो उसने वीडियो को सार्वजनिक करने और इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने की धमकी दी।एफआईआर में कहा गया है कि उसी क्लिप का इस्तेमाल करके उसने छात्रा को नवंबर 2023 से फरवरी 2025 के बीच अलग-अलग मौकों पर अलग-अलग जगहों पर उसके और उसके दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। महिला द्वारा पालनपुर तालुका पुलिस से संपर्क करने के बाद छह नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत बार-बार बलात्कार और आपराधिक धमकी से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

आरोपियों पर इलेक्ट्रॉनिक रूप में अश्लील सामग्री के प्रकाशन या प्रसारण से संबंधित सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। पालनपुर तालुका पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments