मड़ियाहूं,जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत द्वारा सभी सफाई कर्मचारियों को सेफ्टी किट, जूता ,मार्क्स, हेलमेट ,दस्ताना ,वर्दी आदि सामान दिया गया।
बताया जाता है कि नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना व अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ एवं सभासदों द्वारा सेफ्टी किट वितरित किया गया । जिससे सभी सफाई कर्मचारी और अधिक दक्षता के साथ कार्य कर सके। सफाई कर्मचारियों की सेफ्टी को ध्यान मे रखकर वितरित किया गया । सभी सफाई कर्मचारियों ने सेफ्टी किट पा कर हुए खुश।
उक्त अवसर पर नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ सभासद अरविंद चौरसिया, राजेंद्र सोनकर, एकबाल अहमद, बबलू सोनकर, रवि कुमार मौर्य, राकेश कुमार गुप्ता सहित अन्य सभासद मौजूद रहे।

0 Comments