शमीम अहमद
मड़ियाहूं, जौनपुर ।अपना दल अपना दल कमेरा वादी पार्टी के जिला कार्यालय मछली शहर इकाई का उद्घाटन सिराथू की विधायक माननीय पल्लवी पटेल के द्वारा किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार उद्घाटन के दौरान माननीय विधायक ने डॉक्टर सोनेलाल पटेल को नमन करते हुए कहा कि डॉक्टर साहब कहा करते थे कि अगर सोने लाल पटेल चला भी गया तो लाखों सोने लाल पटेल खड़ा करके जाएगा।
आज उनकी बातें चरितार्थ होती दिखाई दे रही हैं। वहीं पर कहा कि डॉक्टर पटेल हमारे साथ होते तो हमारी बढ़ती शक्ति को देखकर गौरवान्वित होते अपना दल के तमाम कार्यकर्ताओं को नए कार्यालय की शुभकामनाएं देते हुए पूरी ऊर्जा के साथ आगामी चुनाव की तैयारी में लग जाने का संदेश भी दिया इस दौरान माननीय विधायक सिराथू डॉक्टर पल्लवी पटेल ने मीडिया से रूबरू होते हुए महाकुंभ के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि कुंभ ना सरकार का आयोजन है ना भारतीय जनता पार्टी का कुंभ भारत की संस्कृति विरासत है भारतीय समाज की विभिन्न आध्यात्मिक विचारों का आयोजन है उत्तर प्रदेश सदैव से इस आयोजन के आने जाने वाले श्रद्धालुओं की मेजबानी करता रहा है अपनी बात आगे बढ़ाते हुए माननीय विधायक ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार महाकुंभ में श्रद्धालु की संख्या दिखाकर इसका श्रेय लेने की कोशिश कर रही है श्रद्धालुओं की संख्या पर अपनी उपलब्धि बता रहे हैं लेकिन जिस व्यवस्था की जिम्मेदारी सरकार ने अपनी तरफ से ली थी उसमें भी सरकार पूर्णतया फेल हो गई है अब समाज को इन संविधान विरोधी ताकतों की खिलाफ एक जुट होना पड़ेगा। माननीय विधायक ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा कि आज सरकार हम पिछड़ों दलित मुसलमानों को लगातार प्रताड़ित कर रही है आए दिन हमारे ऊपर मुकदमे लिखा जा रहे हैं पिछड़ों पर अत्याचार किया जा रहा है वहीं पर प्रदेश सचिव दीनानाथ सरोज में कार्यालय उद्घाटन के उपरांत कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मजबूती से तैयारी की बात कही ।
इस दौरान माननीय विधायक ने अपने वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री जगदीश पटेल को नमन किया। इस मौके पर राय अखिलेश सिंह, हरिश खान ,इंद्रेश पटेल, डॉक्टर सुशील पटेल ,रामचंद्र पटेल ,लालचंद पटेल ,महेंद्र प्रसाद पटेल ,तेज लाल पटेल, राकेश सरोज ,बद्री प्रसाद पटेल, रविंदर सिंह पटेल, सूरज, कैलाश पटेल ,अरविंद पटेल, नंदलाल पटेल ,श्याम धारी पटेल ,सुमित गौतम ,सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

0 Comments