जौनपुर:- जिले पौराणिक शिव मंदिरों में से एक अर्धनारीश्वर श्री गौरीशंकर धाम सुजानगंज में बुधवार को महाशिवरात्रि के महा पर्व को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को जिलाधिकारी जौनपुर दिनेश कुमार सिंह मुख्य विकास अधिकारी सीलम साइन तेजा और उप जिलाधिकारी मछली शहर कुमार सौरभ ने गौरी शंकर मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। मेला समिति के पदाधिकारियों के साथ बातचीत करके भौतिक परिस्थितियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने मातहतों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि मन्दिर परिसर में दर्शन पूजन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।अंत में जिलाधिकारी ने स्वयं भगवान भोले नाथ का दर्शन पूजन किए।


0 Comments