बृजेश कुमार सिंह
वाराणसी।मार्गदर्शक इंदेश कुमार (अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य, आर एस एस ,नई दिल्ली) ने माया सिंह को उत्तर प्रदेश के काशी प्रांत का महिला प्रमुख बनाया गया।माया जी मौजूदा समय में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की महा मंत्री गाजीपुर की है।विषयान्तर्गत लेख है कि जय भारत मंच संगठन के प्रति आपकी कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व कौशल व जनकल्याण के कार्यक्रमों में भागीदारी को दृष्टिगत रखते हुए संगठन के जिम्मेदार पदाधिकारी के रूप में आपकी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु संगठन के मार्गदर्शक माननीय इंद्रेश कुमार (अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नई दिल्ली) व राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पराज तिवारी की सहमति व नरेन्द्र शर्मा प्रदेश प्रभारी की अनुसंशा से काशी प्रांत कि महिला प्रमुख की घोषणा की है।
जय भारत मंच के काशी प्रांत अध्यक्ष उपेंद्र नाथ सिंह और काशी प्रांत के वरिष्ठ महामंत्री संपूर्णा नंद पाण्डेय,प्रांत उपाध्यक्ष अजय मिश्रा, प्रांत मंत्री सुजीत गुप्ता ने शुभकामनाएं दी।
संस्था के उच्च पदाधिकारी ने कहा कि हमे पूर्ण विश्वास है कि आप संगठन के द्वारा प्रदत्त दायित्व का निर्वहन जिम्मेदार पदाधिकारी के रूप में करते हुए संगठन के जनकल्याणकारी कार्यों व राष्ट्र निर्माण में सहयोग प्रदान करेंगे । जय भारत मंच परिवार आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हैं।


0 Comments