जौनपुर:- राष्ट्र के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण है राष्ट्रीय सेवा योजना – शालिक राम


        सुजानगंज /जौनपुर :- भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा  संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना भारत के नवनिर्माण में युवाओं का प्रतिनिधित्व कराने हेतु एक उपयोगी एवं महत्वपूर्ण योजना है उक्त बातें श्री गौरीशंकर संस्कृत महाविद्यालय सुजानगंज जौनपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सप्त दिवसीय विशेष शिविर के शुभांरभ के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि आचार्य चन्द्र देव मणि संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य श्री शालिक राम चतुर्वेदी ने कहा। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए श्री गौरीशंकर संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार त्रिपाठी जी द्वारा विचार व्यक्त करते हुए कहा गया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के लोगो एवं वैज पर जो आठ तीलियां दरसाई गयी हैं वो आठों प्रहर का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वयं सेवकों को आठों प्रहर अर्थात  24 घण्टे सजग रहने की प्रेरणा देती हैं| विशिष्ट अतिथि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह द्वारा राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका को बताते हुए युवाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना की महत्ता को समझाया गया | कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री संदीप तिवारी जी द्वारा मंगलाचरण के साथ किया गया तथा लक्ष्य गीत स्वयं सेविका काजल तिवारी द्वारा किया गया | कार्यक्रम का सञ्चालन कार्यक्रम अधिकारी खगेन्द्र कुमार मिश्र द्वारा किया गया तथा श्री इन्द्र देव द्विवेदी श्री अखिलेश मणि त्रिपाठी श्री वेंकटेश तिवारी, श्री अखिलेश गुप्ता आदि शिक्षकों के साथ सभी स्वयं सेवकों एवं स्वयं सेविकाओं की उपस्थिति रही |

Post a Comment

0 Comments