शमीम अहमद
मड़ियाहूं ,जौनपुर ।स्थानीय नगर के मड़ियाहूं पीजी कॉलेज के 55 वें वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ मड़ियाहूं पीजी कॉलेज के पंडित राज किशोर तिवारी स्टेडियम में हुआ । महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एस.के. पाठक ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप जलाकर इस भव्य कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
महाविद्यालय के उपप्राचार्य प्रो0 अंजनेय पाण्डेय ,वरिष्ठ आचार्य प्रो0 अजय वर्मा, प्रो0 सुमन सिंह डॉक्टर शिव पूजन, डा0सुशील मिश्रा,डा0 मनोज शुक्ला सहित समस्त प्राध्यापक कर्मचारी एवं महाविद्यालय के छात्र इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
क्रिकेट टीम का परिचय महाविद्यालय के प्राचार्य ने प्राप्त करने के बाद टास किया प्रथम चरण में एमए के छात्रों ने बीएससी के छात्रों को 22 रन से पराजित किया। अगला मैच कल बीए एवं एमए के छात्रों के मध्य खेला जाएगा ।
100 मीटर 200 मीटर 800 मी दौड़ प्रतियोगिता जेवलिन थ्रो तथा कबड्डी प्रतियोगिता कल आयोजित की जाएगी।

0 Comments