श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - दिलीप सिंह
नियमित बैठकों में शामिल होने वाले पत्रकारों को ही मिलेगा चुनाव में भाग लेने का अधिकार
गोंडा। चौधरी चरण सिंह सभागार में रविवार को उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कई दर्जन पत्रकारों ने हिस्सा लिया। इस दौरान संगठन की मजबूती, नियमित बैठकों में सहभागिता और आगामी चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में जनवरी के प्रथम सप्ताह में संगठन का चुनाव कराने पर सहमति बनी। साथ ही निर्णय लिया गया कि संगठन की नियमित बैठकों में भाग लेने वाले पत्रकारों को ही चुनाव में भाग लेने का अधिकार होगा। बैठक में पत्रकारों की कम उपस्थिति पर चिंता जताई गई। इस पर तय किया गया कि जो स्थानीय पत्रकार बैठक में अनुपस्थित रहेंगे, उनके घरों पर उसी दिन संगठन के दो दर्जन पत्रकार पहुंचकर उनसे मुलाकात करेंगे और उनके साथ नाश्ता-पानी करेंगे।
बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इसके तहत संगठन के प्रत्येक सदस्य के दो मोबाइल नंबर और ब्लड ग्रुप का विवरण दर्ज किया जाएगा, ताकि किसी घटना या दुर्घटना की स्थिति में संबंधित पत्रकार के परिजनों से तत्काल संपर्क किया जा सके।
इसके अलावा संगठन की ओर से संचालित आपदा कोष को लेकर भी चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि आपदा कोष में सहयोग करने वाले पत्रकार साथियों को किसी घटना या दुर्घटना के समय संगठन की ओर से आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
बैठक में सदस्यता प्रक्रिया को लेकर भी स्पष्ट किया गया कि संगठन में उन्हीं लोगों को सदस्यता प्रदान की जाएगी, जो वास्तव में पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हैं और सक्रिय रूप से पत्रकारिता कर रहे हैं। संगठन की गरिमा और एकजुटता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में आरसी पांडेय, उमेश मिश्रा, महेंद्र तिवारी, विजय बहादुर तिवारी, हरिश्चंद्र गुप्ता, संजीव कुमार यादव, राहुल तिवारी, किशोर कुमार तिवारी, पंकज सिन्हा, राजकुमार मिश्रा, दूधनाथ वर्मा, संजय कुमार सिंह, राम प्रताप वर्मा, मथुरा प्रसाद मिश्रा, महादेव सागर, जटाशंकर सिंह, विजय कुमार शुक्ला, रामकुमार मिश्र, राकेश कुमार सिंह, पंडित श्याम त्रिपाठी, प्रदीप गुप्ता, जनक राम वर्मा, अशोक कुमार गुप्ता, वरुण यादव, अनिल कुमार साहू, श्याम बाबू कमल और सुधांशु गुप्ता सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

0 Comments