सूत्रशैली मे लिखा गया है सम्पूर्ण ग्रन्थ - श्याम जी महराज

 

          श्री अवध डाटकाम  9839627223

कटका गांव मे वृन्दावन के श्याम जी महराज से मंगलवार को कथा प्रेमियों ने किया भक्ति रस पान 

रिपोर्ट - सुजीत कुमार सिंह पत्रकार 

बरईपार/ जौनपुर :--  महर्षि वादरायण के ब्रम्हसूत्र मे लिखी श्रुतिया बताती है कि जो लोग ब्रह्मलोक पहुंचते है उनका पुनर्रागमन इस लोक मे इस कल्प मे नहीं होती है। उन्हें ब्रह्मा का सानिध्य मिल जाता हैँ। ब्रह्मसूत्र को ही शंकराचार्य ने शारीरिक मीमांसासूत्र  भी कहा है  उक्त बातें क्षेत्र के कटका गांव में घनश्याम मिश्र के आवास पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शुकदेव जी स्वरूप व्यास परमपूज्य श्याम जी महराज ने कही।

कथा प्रारम्भ के पूर्व मुख्य यजमान अवधेश चन्द्र मिश्र और आशा देवी ने कथा पीठ और व्यास जी का पूजन अर्चन किया। विद्वान् कथा वाचक ने ब्रह्मसूत्र, कुंती स्तुति, भीष्म स्तुति, परीक्षित जन्म, शुकदेव आगमन कि कथा सरस पूर्ण सुनाया। कथा मे यज्ञ आचार्य डॉक्टर मार्कण्डेय प्रसाद पाण्डेय,घनश्याम मिश्र, विनय कुमार मिश्र,वागिश नारायण तिवारी, चंद्रकांत पाण्डेय सहित सैकड़ों कथानुरागी सक्रिय श्रोता रहे।

Post a Comment

0 Comments