श्री अवध डाटकाम 9839627223
नानपारा/बहराइच :-- जिले के मटेरा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर में बुधवार को ईंट से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने 7 वर्षीया बच्ची को रौंद दिया। घायल बच्ची को ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया वहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बघौली गांव निवासी विजय पाल की 7 वर्षीया पुत्री गौरी अपने ननिहाल मोहम्मदपुर में रहती थी। बुधवार को मोहम्मदपुर में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने 7 वर्षीया बच्ची गौरी को कुचल दिया। घायल बच्ची को ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया वहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मटेरा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर वहां से फरार हो गया। मटेरा थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तहरीर मिली है वाहन कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

0 Comments