ढाई किलोग्राम मादक पदार्थ (अफीम) के साथ नेपाली महिला गिरफ्तार


श्री अवध डाटकाम    9839627223

बहराइच :-- सशस्त्र सीमा बल की टीम ने नेपाल सीमा से ढाई किलोग्राम मादक पदार्थ (अफीम) के साथ एक नेपाली महिला को गिरफ्तार किया गया है। गिरीश चंद पाण्डेय कमान्डेंट  42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के पर्यवेक्षण एवं निर्देशन में सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 16 अगस्त को सीमा चौकी रुपैडीहा 42 वीं वाहिनी एसएसबी एवं थाना रुपैडीहा उत्तरप्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की।बीआईटी चेक पोस्ट पर संयुक्त चेकिंग एवं फ्रिस्किंग के दौरान एक नेपाली महिला, मनपुरा बुधा मगर को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। तालाशी के दौरान उसके कब्जे से लगभग 2.5 किलोग्राम अफीम बरामद की गई।प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने बताया कि उक्त अफीम उसे नेपाल के रोल्पा जिले में एक व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराई गई थी, जिसे रुपैडीहा में एक अज्ञात व्यक्ति को सौंपना था।

बरामद अफीम को नियमानुसार जब्त करते हुए गिरफ्तार महिला को आवश्यक कानूनी कार्रवाई हेतु थाना रुपईडीहा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उप कमांडेंट दिलीप कुमार ने बताया कि एसएसबी द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी सहित सभी प्रकार की अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु सतत निगरानी एवं संयुक्त अभियान जारी है।

Post a Comment

0 Comments