श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - प्रभात सिंह
बरसठी / जौनपुर :-- वन विभाग बरसठी में तैनात वनरक्षक रवि यादव (34) की ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना बीती रात करीब 8 बजे बनकट कछोटा के पास की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार रवि यादव मोटरसाइकिल से क्षेत्र में भ्रमण पर थे। इसी दौरान वह सड़क पर खून से लथपथ हालत में मिले। सूचना पर पहुंची बरसठी पुलिस ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसठी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रवि यादव करीब तीन वर्षों से बरसठी क्षेत्र में वनरक्षक के पद पर तैनात थे। प्रथम दृष्टया मौत की वजह सड़क हादसा मानी जा रही है, हालांकि घटना की परिस्थितियां संदिग्ध बनी हुई हैं।

0 Comments