कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि


शमीम अहमद

मड़ियाहूं/ जौनपुर। कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामनगर के अध्यक्ष श्री बेलाल अहमद , जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के उपाध्यक्ष एवं विधानसभा 370 मड़ियाहूं के प्रभारी श्री विनय कुमार तिवारी तथा यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष श्री ओमकार यादव के नेतृत्व में कांग्रेस जनों द्वारा नेवढ़िया स्थित उत्तरपट्टी गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा संग्राम सिंह जी के स्मारक स्थल पर एकत्र होकर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर कारगिल युद्ध के दौरान दुर्गम पर्वतीय परिस्थितियों में अद्वितीय साहस, शौर्य और बलिदान का परिचय देते हुए राष्ट्र की रक्षा हेतु अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को पूरी श्रद्धा के साथ नमन किया गया।

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री राम सिंह बांकुरे , मड़ियाहूं ब्लॉक अध्यक्ष श्री अरविंद कुमार यादव, ब्लॉक उपाध्यक्ष श्री दिनेश दुबे, मंडल अध्यक्ष श्री मोहम्मद रिजवान, ब्लॉक सचिव श्री बबलू भाई, श्री अब्दुल मोइद, स्वतंत्रता सेनानी स्व. संग्राम सिंह जी के प्रपौत्र ठाकुर बच्चन सिंह सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments