✍️ श्री अवध डाट काम पर खबरों के लिए संपर्क करें 9839627223
अम्बेडकर नगर:- यूपी के अम्बेडकरनगर जिले में दादी पोते का प्यार इस कदर परवान चढ़ेगा यह किसी ने स्वप्न में भी नहीं सोचा होगा। दोनों ने शादी करके एक साथ जीने मरने की कसमें खाई है। पत्नी के इस कुकृत्य से नाराज पति ने पत्नी का पिण्ड दान करते हुए श्राद्ध कर्म एवं तेरहवीं करने कि फैसला लिया है।
बसखारी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर बेलवरिया में रहने वाले चंद्रशेखर ने 30 साल पहले इंद्रावती नामक युवती से शादी की थी। यह चंद्रशेखर का पहला और इंद्रावती का दूसरा विवाह था। इंद्रावती को पहले विवाह से एक बेटी भी है। जिसकी शादी हो चुकी है। बकरी पालने और मजदूरी के सहारे परिवार चलाने वाले चन्द्रशेखर की चार संतानें हैं। चन्द्र शेखर का रोजी रोटी के सिलसिले में अक्सर शहर में कई दिनों तक रहना होता है।
इसी बीच इन्द्रावती (52) का घर से थोड़ी दूर पर रहने वाले आजाद से प्यार हो गया जो रिश्ते में पोता लगता था। उससे इंद्रावती के सम्बंध हो गए। उम्र में फर्क और दादी पौत्र का रिश्ता होने के कारण किसी को शक नहीं हुआ। पूरी बस्ती उस समय हक्का बक्का रह गई जब इंद्रावती और आजाद ने गांव के ही पास एक धार्मिक स्थान पर जाकर शादी रचा ली। मंगलवार को शादी करने के बाद दोनों गांव छोड़कर चले गए।
पति के मुताबिक आजाद रोहतक में रहने वाले अपने एक दोस्त के घर रह रहा है। उसने बीबी से पूरे परिवार को जहर देकर मारने का प्लान भी बनाया था। पत्नी की हरकत से समाज मे काफी अपमान हुआ है। मैं जीते जी उसके मरने के सारे संस्कार करूंगा। तेरहवीं कर बाल बनवाकर पिंडदान करूंगा।

0 Comments