जौनपुर: मड़ियाहूं में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई पीस कमेटी की बैठक

शमीम अहमद

मड़ियाहूं ,जौनपुर।स्थानीय नगर के कोतवाली परिसर में रमजान और होली को लेकर  नगर पंचायत एवं क्षेत्र के संभ्रांत लोगों को बुलाकर शांति पीस कमेटी की बैठक की गई ।

बताया जाता है कि बैठक उप जिलाधिकारी कुणाल गौरव की अध्यक्षता में किया गया। उप जिलाधिकारी ने शांति प्रिय ढंग से होली के त्योहारों को मनाने के निर्देश दिए। वहीं पर नगर पंचायत में पानी और बिजली की सुदृढ़ व्यवस्था के लिए भी निर्देशित किया । क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं  द्वारा निर्देशित किया गया कि हुड़दंगियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी उन्होंने ने कहा कि होली का त्योहार समय से मना ले जिससे नमाजियों को नमाज अदा करने में कोई भी समस्या उत्पन्न न हो। बैठक में उपस्थित सरदार कवल जीत सिंह गब्बर ने हुड़दंग के विषय पर बात करते हुए कहा कि कुछ स्थानों पर आने जाने वाले राहगीरों को ज्यादा परेशान करते हैं इसके संबंध में क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट करते हुए कहा कि हमारी पुलिस टीम की नजर चप्पे-चप्पे पर रहेगी और ऐसे लोगों के ऊपर सख्त कार्यवाही की जाएगी ।

     उपजिलाधिकारी महोदय ने  नगर पंचायत के बड़े बाबू अमरनाथ विश्वकर्मा को निर्देशित करते हुए कहा कि बिजली विभाग के कर्मियों को लेकर होली खेल रहे लोग कपड़े फाड़कर तारों पर लटका देते हैं। जिससे विद्युत व्यवस्था लचर हो जाती है। जिसको विद्युत विभाग के कर्मियों को लेकर समय से तार से कपड़े हटा दे।

 शौचायलयों की सुदृढ़ साफ सफाई रखें जिससे त्यौहार अच्छे ढंग से मनाया जा सके।   प्रभारी निरीक्षक मड़ियाहूं सत्य प्रकाश सिंह ने उप जिला अधिकारी से अनुरोध करते हुए कहा कि सीर गांव स्थित बसुही नदी के किनारे पर सरकारी जमीन खाली है जिसको लेखपाल एवं कानूनगो  से पैमाइश कराकर चिन्हित कर दें जिससे हमारे द्वारा पुलिस चौकी का निर्माण कराया जा सके और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा सके जिस पर उप जिलाधिकारी महोदय ने कानूनगो लाल बिहारी सिंह को बुलाकर निर्देशित किया कि जमीन को जल्द ही पैमाइश करके चिन्हित कर लिया जाए जिससे पुलिस चौकी का कार्य जल्द ही शुरू कराया जा सके इस मौके पर दिलीप जायसवाल, पंकज केसरी ,विनोद जायसवाल, रवि केसरी, ब्रजेश कुमार, कवल जीत सिंह गब्बर , सोनू जायसवाल,जूगनू मोदनवाल, कौशल सिंह, रविन्द्र तिवारी, राजकुमार शर्मा, पारस तिवारी,मनोज सोनकर, अन्य क्षेत्रों के ग्राम प्रधान एवं  गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments