शमीम अहमद
मड़ियाहूं ,जौनपुर। स्थानीय नगर में विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी 26 फरवरी दिन बुधवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान भोलेनाथ की भव्य शिव बारात व शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। यह जानकारी प्राचीन कांवरिया संघ के अध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने दी।
बताया जाता है कि भगवान भोलेनाथ की भव्य शिव बारात व शोभायात्रा श्री रामेश्वर महादेव मंदिर पक्के तालाब मडियाहू से दोपहर 12:00 बजे निकाली जाएगी, पूरे नगर में भ्रमण करते हुए, मछली शहर रोड ,वाराणसी रोड, तथा शिवाजी नगर का भ्रमण करते हुए नीलकंठ महादेव मंदिर गोला बाजार में पहुंचेगी।
शिव पार्वती का विवाह का आयोजन किया गया है जिसमें समस्त शिवभक्त जन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर भोलेनाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त करें ।
0 Comments